केतार के पीएम श्री मध्य विद्यालय में क्रय सामग्री की किया गया जांच

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट –

केतार स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय में सोमवार को जांच टीम पहुंची, जिसमें प्रमुख रूप से जिला कोषागार पदाधिकारी प्रशांत मिंज एवं डीएसई अनुराग मिंज शामिल थे। पीएम श्री के तहत क्रय किया गया सामग्री की विधिवत जांच की। उन्होंने विद्यालय में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों, छात्रों के शैक्षणिक भ्रमण की व्यवस्था और खेल सामग्रियों की बारीकी से जांच की।अधिकारियों ने भ्रमण में शामिल।
छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, उनके लिए की गई व्यवस्थाओं और विद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्री की जांच की। उन्होंने कहा कि अब तक जो सामग्री उपलब्ध हुई है, वह अधिकांशतः सही पाई गई है। हालांकि, जांच प्रक्रिया अभी जारी है और समुचित रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कितना बजट निकासी हुआ, कितना भुगतान किया गया और किस मद में खर्च किया गया।जिला कोषागार पदाधिकारी प्रशांत मिंज ने बताया कि यदि जांच के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो नियम संगत कार्रवाई की जाएगी।आज पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय केतार, पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय घाघरा, पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय अरंगी, पीएम श्री उच्च विद्यालय भलूही खरौंधी का जांच किया गया।

Leave a Comment