बैग लेस डे के अवसर पर छात्रों ने प्रधानमंत्री पद हेतू सांसद सदस्य के रूप अपना पर्चा भरा –

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट –

केतार पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय केतार में बैग लेस डे के अवसर पर लोकतंत्र के महापर्व में किस तरह से वोटिंग प्रक्रिया होती है, इस विषय को लेकर विद्यालय में प्रधानमंत्री पद हेतु सांसद सदस्य के रूप में छात्रों ने अपना नामांकन पर्चा भरा।विद्यालय के विभिन्न छात्र-छात्राओं ने अपने विद्यालय का बच्चों के समक्ष भाषण के माध्यम से वोट मांगा,तथा तरह तरह की घोषणाएं भी किया।तत्पश्चात वोटिंग कपार्टमेंट के माध्यम से लाइन में खड़ा हो कर बच्चों ने अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट किया।कुल 350 वोट पड़े। वहीं मतगणना के बाद नूरी सबा को 172 मत पुष्पा कुमारी को 90 मत सुजीत कुमार वैद्य को 30 मत अनीश अंसारी को 25 मत कृतिका कुमारी को 18 मत नेहा कुमारी को 15 मत मिले।इस प्रकार नूरी सब्बा को सबसे ज्यादा वोट प्राप्त हुए।विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार ने बताया कि झारखंड सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री की सोच थी की विद्यालय में एक दिन शनिवार को बच्चे बच्चियां अपने विद्यालय में वगैर वैग के जाएंगे।और उस दिन बच्चों को खेल कूद,सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विशेष जानकारियां दी जाय। इसी को लेकर आज छात्र छात्राओं को चुनाव प्रक्रिया के बारे में बताया गया।उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष संजय कुमार ठाकुर, शिक्षक संतोष कुमार, प्रेम कुमार, धनंजय कुमार, मनोरंजन कुमार, दिलीप कुमार अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment