मनाया गया कारगिल विजय दिवस एवं एक पेंड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित –

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट –

केतार लोहिया समता हाई स्कूल के प्रांगण में दिन शनिवार को मेरा भारत के तत्वधान में विद्यालय प्रांगण में कारगील विजय दिवस मनाया गया, जिसमें सर्व प्रथम शहीद बिरसा उरांव को माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात लोहिया समता उच्च विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा भाषण प्रतियोगिता किया गया। जिसमें अच्छा भाषण दे कर नवम वर्ग की छात्रा विद्या कुमारी पहला स्थान पर रही। व दूसरे स्थान पर जिया कुमारी के द्वारा दिया गया। एवं देश भक्ति गीत के लिए बेहतर प्रदर्शन प्रिया सिंह का रहा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन छात्राओं को प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने पुरस्कार वितरण किया, साथ हीं एक पेड़ मां के नाम के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के द्वारा वृक्षा रोपण किया गया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा की ‘कारगिल विजय दिवस पर मैं उन वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी देश के सम्मान की रक्षा में असाधारण साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। कारगिल युद्ध के दौरान उनका सर्वोच्च बलिदान हमारे सशस्त्र बलों के अटूट संकल्प की चिरस्थायी याद दिलाता है। भारत उनकी सेवा का सदैव ऋणी रहेगा। मौके पर लोहिया समता उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य जवाहर दुबे, गौतम कुमार पाल, अनिल राम, दिलेश गुप्ता, दिलीप, सोनू कुमार सिंह, राहुल कुमार, सतिश वैध, प्रतिमा कच्छप, विकेश सिंह, अंगद गुप्ता, सुर्दशन बैठा, मंजरुलहक अंसारी उपस्थित थे ।

Leave a Comment