तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
केतार : केतार थाना क्षेत्र के पाचाडुमर गांव निवासी रविंद्र पासवान पिता बाल धनी पासवान को रंगदारी मांगने के आरोप में केतार पुलिस के द्वारा गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रविंद्र पासवान के विरुद्ध माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था, जिसके आलोक में केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने एक टीम गठित कर बड़ी मस्कत से फरार चल रहे वारंटी रविन्द्र पासवान को कांडी थाना क्षेत्र के एक गांव से गिरफ्तार कर जेल भेजा। हाल ही में रविंद्र पर डोभा निर्माण में महिला लाभुक से रंगदारी दो अन्यथा योजना रद्द कर देंगे को लेकर थाने में प्राथमिक की दर्ज की गई थी। इसके अलावे भी रविंद्र पासवान के विरुद्ध नौकरी के नाम पर पैसा ठगी करने को लेकर केतार सहित दूसरे जिलों में भी कांड दर्ज हैं। थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने बताया कि पुलिस सभी कांडों में अनुसंधान कर रही है। तथ्यों के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि रविंद्र पासवान दूर दराज के अन्य जिलों एवं अपने प्रखंड के भी बहुत लोगों को बहला फुसला कर नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की उगाही की है। इसकी भी जांच की जा रही है।






