दुद्धी सम्पूर्ण समाधान दिवस की जनसुनवाई की अध्यक्षता जिलाधीकारी ने की

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहीम खान

दुद्धी। तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने जनसुनवाई किया। जनसुनवाई में सभी मामलों की शिकायत सुनते हुए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निस्तारण में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नही की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर जाकर, संबंधित पक्षों को सुनने के बाद ही करें। पक्षपात की शिकायत एवं पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लंबित प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता परक निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गये। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा, डीडीओ हेमंत सिंह, एसडीएम दुद्धी निखिल यादव, डीपीआरओ नमिता शरण, डीआईओएस जयराम सिंह, मुकूल आनंद बीएसए सोनभद्र सीओ दुद्धी राजेश कुमार रॉय,तहसीलदार अंजनी गुप्ता बीडीओ दुद्धी राम विशाल चौरसिया, एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव, राजेशशर्मा कोतवालीं दुद्धी एस एस आई सुरेश चंद द्विवेदी थाना प्रभारी कमल नयन दुबे थाना प्रभारी शिव प्रताप वर्मा बिज पुर थाना प्रभारी मिश्रा जी थाना प्रभारी शेष नाथ पाल सहित अन्य अधिकारी/कर्माचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Comment