तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। स्थानीय ब्लॉक सभागार में शनिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 20 वीं किस्त का हस्तानांतरण तथा मिलेट्स पुनरुधाद्यान प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न कराया गया।मुख्य अतिथि जीत सिंह खरवार उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग व सुषमा सिंह गौड जिला पंचायत सदस्य म्योरपुर तथा विशिष्ट अतिथि कमलेश मोहन कहा कि सरकार मोटे अनाज पर पैदावार को बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। जिसमे शुगर जैसे बीमारी जो आज घर घर में लोगो को हो रही है। जिससे बचने का राम बाड़ साबित हो रही है।
सोनभद्र मिलेट्स के पैदावार का सबसे उपयुक्त क्षेत्र है। प्रशिक्षक के रूप में नागेश्वर प्रसाद प्रभारी राजकीय कृषि बीज भंडार ने जागरूक करते हुए सोनभद्र मिलेट्स के पैदावार का सबसे उपयुक्त क्षेत्र है कार्यक्रम में चंद्रशेखर प्रसाद, सत्य प्रकाश मौर्य, सत्येंद्र चौधरी, अरुण कुमार सिंह, कोमल कुमार मौजूद रहे।






