तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
वाराणसी। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का नया फ्रीडम प्लान शुरू किया है। वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र और गाजीपुर के बीएसएनएल उपभोक्ता सेवा केंद्रों पर एक रुपये में नया सिम दिया जा रहा है। अन्य ऑपरेटर के नम्बर को भी एक रुपये में बीएसएनएल में पोर्ट कराया जा सकता है। पीआरओ अनीश कुमार सिंह ने बताया कि इस प्लान में कोई भी ग्राहक मात्र एक रुपया देकर नया सिम और पहला रिचार्ज पा सकता है। इसमें प्लान में 2 जीबी प्रतिदिन डाटा और असीमित वाइस काल के साथ 30 दिनों की वैधता मिलेगी। यह प्लान 31 अगस्त तक के लिए उपलब्ध है।






