317 दिन जेल में रहने के बाद घर पहुंचे भदोही विधायक, नौकरानी की आत्महत्या के मामले हुई थी जेल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

317 दिन जेल में रहने के बाद घर पहुंचे भदोही विधायक, नौकरानी की आत्महत्या के मामले हुई थी जेल

भदोही विधायक जाहिद बेग को मानव तस्करी मामले में हाईकोर्ट से 23 जुलाई को जमानत मिलने के एक सप्ताह के बाद शनिवार को उन्हें नैनी जेल से रिहा कर दिया गया। शनिवार को सुबह सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव और विधान सभा अध्यक्ष संतोश यादव के साथ विधायक के परिजन उन्हें नैनी जेल लेने पहुंचे थे। विधायक ने अपने विधान सभा क्षेत्र दुर्गागंज से भदोही में प्रवेश किया। दोपहर लगभग दो बजे अपने आवास पहुंचें विधायक ने पत्रकारों से कहा कि न्यायालय पर तो भरोसा पूरा था लेकिन प्रदेश सरकार पर भरोसा नहीं है।

Leave a Comment