बलिया विधायक केतकी सिंह का बड़ा बयान सपा और कांग्रेस पर जमकर किया हमला

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –
भाजपा विधायक ने अखिलेश यादव, राहुल गांधी पर बोला हमला।
खबर यूपी के बलिया से है जहां बलिया के बेरूआरबारी में एक कार्यक्रम के दौरान सीएमओ डाo संजीव वर्मन ने बांसडीह विधायक केतकी सिंह का स्वागत किया।वही विधायक केतकी सिंह ने अखिलेश यादव का बयान पर कहा कि मैं तो पूछ रही हूं कि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तो मुख्यमंत्री आवास की टोटियां कहा गई वह सरकारी टोटियां है अखिलेश यादव पहले वह टोटियां वापस करा दें उसके बाद वो जो जो कहेंगे उसको चालू करा दिया जाएगा।हमारी सरकार हर डिपार्टमेंट में बेहतर काम कर रहीं है अयोध्या का नाम तो वो लोग न लें जो अयोध्या में पांच सौ वर्ष बाद राम लला आए और उनके चरण तक छूने नही गए उनको देखने तक नही गए कि उनके मुट्ठी भर वोट कमसे कम सरक जायेगा।ऐसे तो लोग अयोध्या की बात न करें।उनका मुंह नही है ऐसे बात करने का।

अखिलेश यादव को यह लग रहा है कि वह अभी जगे नही है उनकी सरकार को गए हुए सात आठ साल हो गए जनता उनको नकार चुकी है अबकी जो सरकार है पारदर्शी तरीके से योगी आदित्यनाथ की सरकार में न उनके ऊपर और न किसी मंत्री या विधायक के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगा हों।

वही अखिलेश यादव सीएम योगी आदित्यनाथ को घुसपैठिया बनाते के सवाल पर कहा कि अखिलेश यादव घुसपैठियों के बहुत बड़े हितैसी है अखिलेश यादव को जो बंगलादेशी घुसपैठी आएं हो,जो पाकिस्तान से घुसपैठी आएं हों,जो अफगानिस्तान से घुसपैठी आएं हो,जो एक विशेष वर्ग से घुसपैठी आएं हो तो उनको लेकर अखिलेश यादव को कोई दिक्कत नही है घुसपैठी की हितैसी तो वो है योगी आदित्यनाथ को लोकतंत्र पर सवाल अखिलेश यादव खड़ा कर रहे है इस प्रदेश की जनता ने एक बार नही इतिहास रचा है और दो बार मुख्यमंत्री बनाया तो प्रश्नचिन्ह नही।

वही राहुल गांधी,अखिलेश यादव, और तेजस्वी यादव की जोड़ी लोकतंत्र के सच्ची सिपाही है के सवाल पर कहा कि हां अभी हम लोगों ने लोकतंत्र का परिदृश्य देखा था हम लोगों ने जो पूजा पाल के केस में एक पिछडी बिरादरी की महिला जिसके पति को गोलियों से भून दिया गया और उस महिला को जिसने न्याय दिया योगी आदित्यनाथ जी को विधानसभा में तारीफ कर दी कि मुझे न्याय मिला। कि मुझे लोकतंत्र का इतना बड़ा तमाचा चेहरे पर अखिलेश यादव ने मारा की सुबह होते ही पार्टी से निकाल दिया।ऐसे लोकतंत्र के हत्यारे ऐसे सिपाही है जिनकी दादी इमरजेंशी जैसा इस देश में कलंक इस में लगा दिया इमरजेंसी जैसा काला कलंक हमारे देश को दिखाया तेजस्वी यादव के पिता बड़े नेता है परंतु मैं छोटी हूं यही तेजस्वी यादव की सरकारें थी और लोगो को जिंदा तेजाब से नहलाया जाता था ये लोकतंत्र के सिपाही नही है।

वही राहुल गांधी की रैली को लेकर कहा कि हां ऐसी तो रैली चल रही है कि जहां जा रहे है वहां उनको काला झंडा से स्वागत किया जा रहा है में पूछना चाहती हूं कि साठ साल के राहुल गांधी जी आखिर कब अपना बचपना छोड़ेंगे और अपने अंदर कब गंभीरता लायेंगे वह जिस तरह से मंचो से भाषा बुलवा रहे है वह जिस तरह से उदंडता दिखा रहे है हर संवैधानिक संस्था पर सवाल उठाते है जो बचपना उनको छोड़ना पड़ेगा पप्पू पप्पू ज्यादा नाम सीरियस न  लिया करें कहिए उनका नाम राहुल गांधी है पप्पू नही है।

Leave a Comment