तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 (पीईटी) की लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। इस बार पीईटी में 25 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र आयोग के मोबाइल ऐप से भी डाउनलोड कर सकते हैं। जो हाल ही में आयोग द्वारा लॉन्च किया गया है।
बताते चलें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की लिखित परीक्षा 06 एवं 07 सितम्बर को प्रदेश के 48 जनपदों में प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।
अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु हाल ही में नई डिजिटल पहल करते हुए आयोग ने एंड्रॉयड मोबाइल एप लॉन्च किया है। आयोग ने पहली बार अभ्यर्थियों की सुगमता के लिए गूगल प्ले स्टोर पर यह एंड्रॉयड एप उपलब्ध कराया है। इस एप के माध्यम से अभ्यर्थी परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना, प्रवेश पत्र, परिणाम व अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं सीधे अपने मोबाइल पर आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
ईमेल पर सूचना व प्रवेश पत्र लिंक
इतना ही नहीं आयोग ने पहली बार अभ्यर्थियों के पंजीकृत ईमेल पर परीक्षा जिलों की अग्रिम सूचना भेजी है।
परीक्षार्थी यहां से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र-
आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से
पंजीकृत ईमेल पर भेजे गये लिंक के माध्यम से
गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध एंड्रॉयड एप के माध्यम से






