तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – झारखंड
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट।
केतार (गढ़वा) प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परती कुशवानी टोला के लोहरा टाड़ी में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव के प्रयास से लगाए गए नए ट्रांसफार्मर का विधिवत शुभारंभ फीता काटकर किया गया। ट्रांसफार्मर लगने से लंबे समय से बिजली की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष लालेश्वर राम, इम्तेयाज अंसारी, उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने विधायक के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस ट्रांसफार्मर से अब क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू होगी और किसानों व आम उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।ग्रामीणों ने बताया कि पहले बार-बार बिजली बाधित रहने से क्षेत्र में कई दिक्कतें हो रही थीं। नए ट्रांसफार्मर की स्थापना से अब निर्बाध बिजली उपलब्ध होने की उम्मीद है। साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि विधायक अनंत प्रताप देव का यह कदम सराहनीय है। लंबे समय से हम बिजली की समस्या से जूझ रहे थे, अब इस ट्रांसफार्मर से हमें बड़ी राहत मिलेगी। इस मौके पर बीडीसी प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह पंचायत अध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद कमलेश यादव दीपक यादव रामाशीष यादव अमरकेश यादव विनोद यादव जितेंद्र चौधरी सहित अन्य लोग शामिल थे।





