आईपीएस रघुवीर लाल बने कानपुर पुलिस कमिश्नर

IMG-20251007-WA0002

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

कानपुर: आईपीएस अखिल कुमार को केंद्र के लिए कार्य मुक्त कर दिया गया है. कानपुर पुलिस कमिश्नर की कुर्सी रघुवीर लाल को मिली है. आईपीएस रघुवीर लाल 1997 बैच के पुलिस अधिकारी हैं. फिलवक्त वो एडीजी सुरक्षा के पद पर तैनात थे.
रघुबीर लाल लखनऊ में बसपा सरकार में पहली बार सृजित हुए एसएसपी कानून व्यवस्था के पद पर तैनात रह चुके हैं. इस पद पर रहते हुए वो अपराधियों को पकड़ने के लिए थानेदार के साथ दबिश पर खुद जाते थे.
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान वो संसद के लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव (सुरक्षा) के पद पर रहे. स्वतंत्रता दिवस 2023 के अवसर पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था. प्रतिनियुक्ति से वापसी के बाद उन्हें एडीजी सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी.
रघुवीर लाल का जन्म उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुआ था. उन्होंने एसपी सोनभद्र और चित्रकूट के रूप में संवेदनशील कार्यभार संभाला. कई नक्सल-डकैत विरोधी अभियानों का नेतृत्व किया. वो एसएसपी अलीगढ, आगरा, मेरठ, गाज़ियाबाद रहे. मुज़फ़्फ़रनगर दंगों से निपटने के लिए उन्हें ओएसडी के रूप में तैनात किया गया था.
तेजतर्रार पुलिस अधिकारी रघुबीर लाल को लखनऊ में उनके कार्यकाल के लिए याद किया जाता है.

About the Author

Leave a Reply