राज्य मंत्री जीत सिंह खरवार का रेणुकूट में हुआ भव्य स्वागत मंत्री बोले बुलडोजर चलता रहेगा

image_editor_output_image847442578-1759926017471

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – विष्णु गुप्ता

रेणुकूट /सोनभद्र

उत्तर प्रदेश भाजपा की योगी सरकार द्वारा चलाए जा रहे शासन के तहत एस टी आयोग के उपाध्यक्ष बनाए गए जीत सिंह खरवार का आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया, आज जीएसटी कार्यक्रम के तहत दुद्धी जा रहे एसटी आयोग के उपाध्यक्ष का रेणुकूट मण्डल के पिपरी में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया ,
वहीं जीत सिंह खरवार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है जो नीचे तबके के लोग है उनका विकास हो, योगी जी ने जो दायित्व मुझे दिया है उसका निर्वहन करूंगा, मैं कल्पना नहीं कर सकता था कि मुझे पूरे प्रदेश में काम करने का अवसर योगी जी मुझे प्रदान करेंगे, अपने दबे कुचले लोगों की आवाज उठाने का पूरा प्रयास करूंगा वहीं एसटी वर्ग के लोगों के शोषण के सवाल पर उन्होंने कहा कि शोषण करने वालों पर सरकार कठोर कार्यवाही करेगी, और जो व्यक्ति जिस भाषा में समझेगा सरकार उस भाषा में समझाने का काम करेगी और बुलडोजर कार्यवाही भी होगी ।


वहीं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जीत सिंह खरवार द्वारा मण्डल अध्यक्ष छवि शाह की लड़की दिया को माला पहनाकर सम्मानित किया, और सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी और अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम में दुद्धी विधान सभा के पूर्व प्रभारी राकेश पांडेय, मण्डल प्रभारी अनिल सिंह गौतम,जिला कार्यसमिति सदस्य व विंढमगंज प्रभारी राज बाबू वर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता शिव प्रताप सिंह रिंकु व मण्डल अध्यक्ष छवि शाह ,महामंत्री राम भगत यादव,आशीष मिश्रा महिला मोर्चा से किरन सिंह सविता सिंह व गीता सिंह अंकित चौबे,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय,दुर्गविजय मिश्रा,ज्वाला सिंह,सुनील दुबे,पिंटू सिंह ,बृजेश चौहान,अजीत बघेल ,राजेश चौरसिया, रानू सिंह सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

Leave a Reply