खुलासा – सोनभद्र में ऑनर किलिंग का खुलासा पांच सगे भाई ने मिलकर प्रेमी सहित अपनी बहन की हत्या की दो गिरफ्तार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – हाथीनाला/दुद्धी

विष्णु गुप्ता /इब्राहिम खान

खबर सोनभद्र से आ रही है जहां अपनी बहन के प्रेम विवाह से क्षुब्ध पांच सगे भाइयों ने गुजरात से लाकर अपनी सगी बहन और उसके प्रेमी को मारकर जंगल में फेक दिया
किंतु होनी को कुछ और ही मंजूर था जो बिहार के पटना के रहने वाले आरोपी उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे हाथीनाला थाना अंतर्गत पहले अपनी बहन की हत्या करके जंगल में फेका और उसके प्रेमी की हत्या करके दूसरे थाना अंतर्गत दुद्धी में फेका ।
किंतु कहा गया है कि जुर्म करने वाला कितना भी छुपकर जुर्म कर ले किंतु वो पकड़ा ही जाता है और इस पूरे मामले में भी यही हुआ आखिर इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा हाथीनाला थाने के होनहार इंस्पेक्टर भैया सिंह व दुद्धी कोतवाल के द्वारा बेबाकी व बहुत जल्द कर दिया गया वही इस पूरे घटना की चुनौती को स्वीकार करके जांच की जा रही थी सूत्र पे सूत्र समेटे जा रहे थे और आखिरकार वही हुआ जो उत्तर प्रदेश की पुलिस चाह ले और अपराधी पकड़ा न जाए ये हो नहीं सकता
हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में जांच की दिशा अंधेरे में तीर चलाने जैसी थी फिर भी पुलिस की पूरी टीम जांच के क्रम को टटोलती रही और आखिर अपने अंजाम तक पहुंचकर अपराधियों को अपने शिकंजे में घेर ही ली और पांच में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया शेष चार की तलाश सरगर्मी से की जा रही है ।

वहीं जनपद सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया गया है जिसकी जनपद में भूरी भरी प्रशंसा की जा रही है ।

  • 24 सितंबर को हाथीनाला थाना क्षेत्र में मिले महिला के शव और दुद्धि थाना क्षेत्र में मिले नरकंकाल के मामले का पुलिस ने किया खुलासा
  • एसपी अभिषेक वर्मा ने किया ऑनर किलिंग के मामले का सनसनीखेज खुलासा
  • मृतका के पांच सगे भाइयों ने ही कि थी महिला और उसके प्रेमी कि जघन्य हत्या
  • बिहार के पटना जनपद निवासी मृतिका मुन्नी गुप्ता के प्रेम विवाह से नाराज थे चारो भाई
  • मृतका के परिवार ने मुन्नी और उसके प्रेमी को जान से मारने का बना लिया था प्लान
  • पटना जनपद के नौबतपुर गांव निवासी मुन्नी ने अपने ही गांव के दुक्खन से किया था प्रेम विवाह
  • परिजनों की इनकार पर, प्रेम विवाह के बाद दोनों गुजरात हो गए थे फरार
  • कुछ समय बितने के बाद मुन्नी के परिजनों ने प्रेम विवाह के प्रति जताई सहमति
  • मुन्नी को उसके प्रेमी से दोबारा विवाह कराने के लिए घर आने पर कर लिया राजी
  • आरोपी मुन्नी के दो भाई मुन्नी और दुक्खन को ट्रेन के जरिये लेकर पहुंचे मिर्ज़ापुर स्टेशन
  • मिर्जापुर स्टेशन पर तीन आरोपी भाई पहले से पिकअप वाहन लेकर थे तैयार
  • पांचो भाई अपनी बहन और प्रेमी को पिकअप से लेकर बिहार हुए थे रवाना
  • हाथीनाला थाना क्षेत्र में शौच के बहाने गाड़ी रोककर मुन्नी की हत्या कर शव को लगाया था ठिकाने
  • प्रेमी दुक्खन की हत्या कर आरोपियों ने दुद्धी थाना क्षेत्र में रांची रीवा मार्ग पर जंगल में फेंका
  • प्रेमी की हत्या में किया गया था असलहे का इस्तेमाल, सर पर वार कर की गई थी मुन्नी की हत्या
  • पुलिस ने मृतका के दो सगे भाइयों किया गिरफ्तार तीन भाइयों सहित चार अन्य गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
  • दुद्धी कोतवाली व हाथीनाला थाना क्षेत्र का मामला

सोंनभद्र की सर्विलांश, एसओजी व थाना हाथीनाला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दोहरा हत्याकांड का खुलासा किया गया जिसमें दो अभियुक्त गिरफ्तार किये गए है और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद कर जब्त किया गया है

जनपद सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना हाथीनाला पुलिस, सर्विलांस सेल एवं एसओजी स्वॉट की संयुक्त टीम द्वारा थाना हाथीनाला पर पंजीकृत मु0अ0सं0-31/2025 धारा-103(1) बीएनएस का मुकदमा पंजीकृत किया गया था इससे सम्बन्धित प्रकरण में दो आरोपियों को हाथीनाला तिराहे से गिरफ्तार किया गया।
आपको बताते चले कि 24.09.2025 को थाना हाथीनाला पर 31/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस. बनाम अज्ञात अभियुक्त मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन एवं मृतका के बड़े भाई रोहित कुमार के बयान के आधार पर मृतका की पहचान मुन्नी गुप्ता पुत्री द्वारिका प्रसाद, पत्नी दुखन साव निवासी ग्राम मोतीपुर, थाना नौबतपुर, जनपद पटना (बिहार) के रूप में हुई।
मृतका मुन्नी गुप्ता को जनपद गुजरात से लाकर हाथीनाला जंगल में मारकर फेंका गया था। मृतका के पति दुखन साव पुत्र स्व. कपिल साव का शव कंकाल अवस्था में थाना दुद्धी क्षेत्रान्तर्गत रजखड़ के जंगल में मिला था, जिसकी विधिक कार्यवाही थाना दुद्धी से की जा रही है।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तगण के कब्जे से वाहन संख्या BR01GP7147 (पिकअप ब्लू कलर) बरामद किया गया, जिसका प्रयोग उक्त हत्या में किया गया था।
वही इस घटना को अंजाम देने में मृतक के पांच भाइयों सहित एक अन्य का भी हाथ था जिसमे दो लोगो की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा किया गया है व अन्य चार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है।
वही अभियुक्तगण से पूछताछ में उन्होंने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है ।

वहीं इस प्रकरण का खुलासा होने के पहले दुद्धी कोतवाली से महज ५०० मीटर पहले रजखड़ घाटी में एक नरकंकाल मिला था जिसकी बाद में गुजरात पुलिस द्वारा शिनाख्त करने पर मृतका का पति दुखन साव पुत्र स्व कपिल साह के नाम से शिनाख्त हुई थी ।

रजखड़ घाटी में मिला नर कंकाल फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई थी

वहीं आपको बताते चले कि हाथीनाला से दुद्धी मार्ग के बीच जंगल घना होने के कारण अपराधियों द्वारा ऐसे जघन्य कांड करने के लिए महफूज बना हुआ है जिससे अपराध करने वाले आसानी से अपराध करके निकल जाते है।

दुद्धी कोतवाली थाना से महज आधा किलोमीटर रजखड़ घाटी में सोमवार को एक नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। कोतवाली पुलिस नर कंकाल को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। इस घटना को हाथीनाला थाना क्षेत्र के खोखा गांव जाने वाली मार्ग पर हुई एक महिला की हत्या वाली घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। यह घटना बीते 13 दिन पहले एक लावारिस हालात में महिला की हत्या कर फेंक दिया गया था। जिसकी सूचना हाथीनाला पुलिस ने सन्दिग्ध परिस्थितियों में बताई थी। हालांकि हाथीनाला पुलिस ने लावारिस शव का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी। बताया जाता है कि बिहार पटना के एक किसी गाँव के प्रेमी अपने प्रेमिका को भगाकर गुजरात में पहुँच शादी कर लिया था। लड़की के परिजनों ने भगाने के मामले से आक्रोशित हो गए थे। लावारिस महिला का शिनाख्त जांच के दौरान गुजरात पुलिस एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लेकर जांच में जुटी हुई थी। गुजरात पुलिस ने युवक से पूछताछ किया तो हत्यारोपी युवक ने बताया कि दुद्धी कोतवाली थाना से महज आधे किमी दूर रजखड़ घाटी के आखिरी मोड़ पर करीब सौ फीट गहरे खाई में लड़के का शव एक प्लास्टिक के तिरपाल में लपेटकर फेक दिया गया है। गुजरात पुलिस द्वारा मिले लोकेशन पर कोतवाली पुलिस घटना स्थल पहुँच देखा तो वाकई में कंकाल पड़ा हुआ है। जंगली जानवरों ने शव को नोंच अलग अलग हिस्सों में फैलाया हुआ था। जबकि बारिश में शव के टुकड़े बह भी गए थे। घटना स्थल पर मुह का जबड़ा, पैर व रीढ़ की हड्डी, कुल्हा और बाल बरामद हुई। हाथ का कड़ा जिसे कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। उक्त घटना की सूचना पर सीओ दुद्धी राजेश कुमार राय, कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह व फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगे रहे।

Leave a Comment