तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – मनोज सोनी
सिंगरौली /सोनभद्र
एनसीएल खड़िया परियोजना एव झिगुरदंह परियोजना में कार्यरत कलिंगा कंपनी द्वारा कोयला खदान में मानक के अनुरूप से अवैध ब्लास्टिंग किए जाने से स्थानीय लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि घरों की दीवारें हिल जाती हैं वही शक्तिनगर ग्राम पंचायत चिल्काडाँड़ में मकान सहित शासकीय विद्यालय में भारी दरार हो गया है जो कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है लोगों को मौत के मुंह में धकेलना का काम कर रही है एनसीएल परियोजना के ओवी कंपनी द्वारा सुरक्षा को ताक पर रखकर किए जा रहे कार्य को ग्रामीणों ने तत्काल रोके जाने की मांग की है ।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तुरंत ब्लास्टिंग पर रोक और नुकसान की भरपाई की मांग की है।






