रेणुका घाट पर छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर, प्रशासन और समिति ने संभाली कमान — व्रतियों की सुविधा व सुरक्षा पर खास जोर

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

रेणुका छठ घाट पर तैयारियों का आगाजप्रशासन और समिति ने संभाली कमान — एसडीएम-सीओ ने किया निरीक्षण, छठव्रतियों की सुविधा पर विशेष जोरसोनभद्र। ओबरा नगर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध रेणुका छठ घाट पर इस वर्ष भी भव्य छठ महापर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर में स्वच्छता और व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत प्रशासन और जनसहयोगी समितियों ने मोर्चा संभाल लिया है।नगर पंचायत अध्यक्षा चांदनी और अधिशासी अधिकारी मकसूदन जायसवाल के नेतृत्व में घाट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सीढ़ियों की मरम्मत, झाड़ियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में टीमें लगातार जुटी हुई हैं।मंगलवार को ओबरा के उपजिलाधिकारी विवेक सिंह, क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडे तथा थाना प्रभारी विजय चौरसिया ने रेणुका छठ घाट का निरीक्षण कर तैयारी कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों ने सुरक्षा इंतजाम, जलस्तर, प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।अधिकारियों ने बताया कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए घाटों पर अतिरिक्त रोशनी, डस्टबिन, फर्स्ट एड बूथ, पुलिस सहायता केंद्र और कंट्रोल रूम की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही पर्व के दौरान भीड़-भाड़ को देखते हुए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती रहेगी।इसी क्रम में बाबा भूतेश्वर दरबार महारूद्र सेवा समिति के सहयोग से नगर पंचायत की टीमें घाट और आसपास के रास्तों की सफाई, समतलीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से कर रही हैं। समिति के सदस्य लगातार नजर बनाए हुए हैं, ताकि श्रद्धालु स्वच्छ और सुरक्षित माहौल में सूर्य को अर्घ्य अर्पण कर सकें।इस मौके पर नगर पंचायत के सभासदगण, कर्मचारीगण एवं समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

प्रशासन ने नगरवासियों से अपील की है कि वे पर्व के दौरान स्वच्छता और अनुशासन का पालन करते हुए इस पारंपरिक आयोजन को सफल बनाएं, जिससे ओबरा का छठ मेला पूरे जनपद में मिसाल कायम करे।

Leave a Comment