तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ रामसेवक सिंह यादव की अध्यक्षता एवं नोडल अधिकारी मिथिलेश कुमार गौतम के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत भाषण प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।भाषण प्रतियोगिता में मनीष गौतम बीएससी प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, अर्पित तिवारी बीएससी प्रथम सेमेस्टर द्वितीय स्थान एवं सिन्नी अग्रहरि बीए पंचम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नोडल अधिकारी मिथिलेश कुमार गौतम ने कहा कि सड़क सुरक्षा हमारे जीवन से जुड़ा विषय है। नियम का पालन करना केवल कानूनी दायित्व नहीं बल्कि मानवीय कर्तव्य है। सड़क सुरक्षित यात्रा ही सुखद यात्रा है। इस सोच को अपनाकर ही हम दुर्घटना मुक्त समाज की ओर अग्रसर हो सके। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ रामसेवक सिंह यादव ने कहा कि सड़क सुरक्षा ही जीवन का सुरक्षा है। थोड़ी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। कि वह सावधानी और संयम के साथ यातायात नियमों का पालन करें। इस अवसर पर डॉ राजेश भारती डॉ अजय कुमार डॉ विवेकानंद डॉ राजेश यादव डॉ सचिन विश्वकर्मा डॉ अंकिता चंद्र डॉ गीता डॉ मालती डॉ दिनेश चंद्र शर्मा एवं डॉ प्रियंका जायसवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मिथिलेश कुमार गौतम ने किया।






