ओबरा में भाजपा का आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम, जीएसटी में राहत को बताया मोदी सरकार का बड़ा उपहार

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

भारतीय जनता पार्टी ओबरा मंडल के मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल की अध्यक्षता में चोपन रोड स्थित
डेलीस होटल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा जीएसटी में की गई कमी से व्यापारियों एवं आम जनता को मिले राहत और आत्मनिर्भर भारत के अभियान पर चर्चा करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री माननीय संजीव सिंह थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा और भाजपा जिला अध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् गीत से हुआ।

मुख्य वक्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार ने जीएसटी घटाकर देश के व्यापारियों और आम लोगों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें उमेश सिंह पटेल, रंजना सिंह, संजीव त्रिपाठी, सुराम निवास तोमर, राजेश्वर प्रसाद, आलोक भाटिया, लव कुश अग्रहरी, सुनील सिंह, रघुराज सिंह, सुनीता पाण्डेय, शिशिर शर्मा, नित्यानन्द दूबे, अरविंद सोनी, सुशील कुशवाहा, विजय पटेल, रोहित पटेल, सुशील गोयल, मनीष गोयल, अजय सिंह, पिंकू सिंह, ओ पी सिंह, मुन्ना सिंह, विकास सिंह, विभाष घटक, समीर माली, उषा शर्मा, विरेंद्र मित्तल तथा अमित मित्तल आदि शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन मंडल मंत्री अनुज त्रिपाठी ने किया।

Leave a Comment