डालाः डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी, छात्रों ने पेश किए रचनात्मक मॉडल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती पर विज्ञान प्रदर्शनीडाला (सोनभद्र)। “मिसाइल मैन ऑफ इंडिया” और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर बुधवार को हिंदलवली ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दिन को स्टूडेंट डे के रूप में मनाते हुए विद्यार्थियों ने विज्ञान के क्षेत्र में अपनी रचनात्मकता और नवाचार का शानदार प्रदर्शन किया तथा डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद और विशिष्ट अतिथि मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में गोल्ड मेडलिस्ट अनिकेत श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत स्कूल के प्रबंधक असरफ अली व मैनेजर अमजद खान ने पुष्पगुच्छ देकर किया।विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने चंद्रयान-3 मिशन, सौरमंडल, पवन चक्की, ज्वालामुखी, सूर्य-चंद्र ग्रहण और सेंसर-आधारित ऑटोमैटिक आर.ओ. सिस्टम जैसे मॉडल प्रस्तुत किए। बच्चों ने इनके कार्य करने की प्रक्रिया समझाई और जल संरक्षण व नवीकरणीय ऊर्जा के महत्व पर जोर दिया।मुख्य अतिथि अनिकेत निषाद ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि “डॉ. अब्दुल कलाम केवल महान वैज्ञानिक ही नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उनकी जीवन यात्रा हर छात्र के लिए एक आदर्श है।”


स्कूल के डायरेक्टर तौहिद अहमद ने बताया कि कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सहयोग से विभिन्न प्रोजेक्ट तैयार किए। प्रधानाचार्या श्रीमती नूजहत खान ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य शहनाज़ खान और कोऑर्डिनेटर जाहिदा प्रवीन ने किया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    Leave a Comment