सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन – साइबर ठगी के 10 लाख रुपये कराए गए वापस

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन – साइबर ठगी के 10 लाख रुपये कराए गए वापस, साइबर अपराध करने वाले आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है ।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र को एक बड़ी सफलता मिली है।म्योरपुर के रहने वाले ज्ञान प्रकाश पुत्र स्व. बृजेन्द्र कुमार निवासी ग्राम देवरी, पोस्ट किरबिल द्वारा सूचना दी गई कि एक अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से संपर्क कर वीजेटीआई इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर दो बार में कुल 10 लाख रुपये की ठगी कर ली है। इस सूचना के आधार पर थाना साइबर क्राइम पर मुकदमा अपराध संख्या 11/2025 के धारा 318(4) BNS व 66(D) IT Act पंजीकृत किया गया था।
साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम द्वारा सतत तकनीकी निगरानी व डिजिटल ट्रेसिंग एवं प्रभावी जांच के माध्यम से आरोपी रवि मोहन सिंह राठौरा पुत्र मोहन सिंह राठौरा उम्र 39 वर्ष, निवासी 3D-34 विज्ञान नगर, कोटा राजस्थान,निवासी हाल पता– श्री राजविला लेफ्ट घुसारी कॉलोनी, कोथरूड, पुणे महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एडमिशन से संबंधित विभिन्न दस्तावेज, बैंक पासबुक, चेकबुक, तथा फर्जी एडमिशन फार्म आदि बरामद किए गए हैं।साइबर पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास से फ्रॉड की कुल धनराशि ₹10,00,000/- रुपये को वादी के बैंक खाते में वापस कराई गई है, जिसकी पुष्टि स्वयं वादी द्वारा की गई है।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा ने साइबर क्राइम टीम के इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए कहा कि-
जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा नागरिकों की ऑनलाइन ठगी से रक्षा एवं फ्रॉड की धनराशि की रिकवरी हेतु विशेष अभियान निरंतर संचालित है। जनता से अपील है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, कॉल, लिंक या फर्जी ऑफर से सतर्क रहें एवं तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर “1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।”

सोनभद्र पुलिस साइबर अपराधियों पर सटीक प्रहार, जनता की संपत्ति की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है ।
सोनभद्र पुलिस का साइबर अपराध के लिये बड़ा एक्शन लिया गया है – साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा पीड़ित के साइबर ठगी के 10 लाख रुपये वापस कराए गए है,तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Comment