तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी
सोनभद्र, 19 अक्टूबर 2025 — जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चले विशेष अभियान में सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस, एसओजी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने 18 अक्टूबर 2025 को शाम लगभग 6:30 बजे वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग के चुर्क मोड़ के पास दो कंटेनर (RJ11GC1710 एवं MH46AR6826) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान 399 बोरियों में भरी 1,19,675 शीशियां (100 ml) ESKUF कफ सिरप बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत दोनों वाहनों समेत लगभग ₹3.5 करोड़ है।ड्रग निरीक्षक की जांच में पुष्टि हुई कि जब्त कफ सिरप में कोडिन (Codeine) नामक नशीला तत्व शामिल है, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित श्रेणी में आता है। इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर दोनों वाहनों को सीज किया गया।पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने अमान्य कागजात पर झारखंड तक नमकीन और चिप्स के कार्टनों के बीच कफ सिरप की यह खेप ले जाने की बात स्वीकारी। खेप का अंतिम वितरण “राम” (मोबाइल : 7085508584) नामक व्यक्ति के माध्यम से कराया जाना था, जिसकी तलाश जारी है।गिरफ्तार अभियुक्त:हेमन्त पाल, निवासी शिवपुरी, मध्यप्रदेशब्रजमोहन शिवहरे, निवासी ग्वालियर, मध्यप्रदेशरामगोपाल धाकड़, निवासी मोहना, ग्वालियर, मध्यप्रदेशवांछित अभियुक्त:राम (पता अज्ञात), मोबाइल 7085508584बरामदगी विवरण:399 बोरियां, 4787 छोटे कार्टून, कुल 1,19,675 शीशियां ESKUF कफ सिरप (100 ml)अनुमानित बाजार मूल्य: ₹3.0 करोड़दो कंटेनर वाहन: अनुमानित मूल्य ₹50 लाखअभियान में शामिल टीम:प्रभारी निरीक्षक, थाना रॉबर्ट्सगंजएसओजी प्रभारीआबकारी निरीक्षकपुलिस बल एवं हमराहीगणसोनभद्र पुलिस की यह कार्रवाई जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध उसकी संकल्पबद्धता, सजगता एवं प्रभावी सतर्कता का उदाहरण है।
About the Author
Tez Express News
Administrator
555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555





