पिंक बूथ तिराहे पर सड़क सुरक्षा व यातायात के नियम को लेकर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

IMG-20251023-WA0000

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

( दुद्धी सोनभद्र) नगर पंचायत स्थित म्योरपुर तिराहे पिक बूथ के सामने पुलिस उपाधीक्षक दुद्धी राजेश कुमार राय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह के द्वारा यातायात व सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग कुल 30 वाहनों के चालान किए गए साथी बेवजह तफरी मार रहे लोगों को भी सख्त हिदायत देकर छोडा गया और पुलिस ने आमजन से अपील किया कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों का पालन करें। और सड़क पर सुरक्षित चले चेकिंग के दौरान वाहनों के * ब्लैक फिल्म (Black Film)-02
*बिना हेलमेट, तीन सवारी, हूटर, जाति सूचक शब्द, बिना नंबर प्लेट, सीट बेल्ट न पहनना आदि) की गहनता से जांच की गई, इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश चंद द्विवेदी क़स्बा चौकी प्रभारी जयशंकर राय उप निरीक्षक राधेश्याम श्याम जी यादव अखिलेश पाठक कांस्टेबल माहअहमद कांस्टेबल रामबाबू मनोज सिंह सर्वेश सिंह खालिद खान सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

About the Author

Leave a Reply