तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –किरण साहनी
सोनभद्र, 23 अक्टूबर।
जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में तैनात महिला पुलिस कर्मियों, एण्टी-रोमियो टीमों और मिशन शक्ति दलों ने गुरुवार को महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा, बाल विवाह, लैंगिक अपराध, साइबर अपराध, सोशल मीडिया सुरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया। यह अभियान महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है।मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत चल रहे इस अभियान में महिला पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, विद्यालय परिसरों तथा धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर आमजन, विशेष रूप से महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, सुरक्षा अधिकारों और सशक्तिकरण की जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि किसी भी छेड़छाड़ या उत्पीड़न की घटना होने पर भयभीत न हों, बल्कि तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090 या नजदीकी थाना से संपर्क करें।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और महिलाओं को ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ की पहचान, आत्मरक्षा के उपाय, तथा महिला सम्बन्धी अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही यह भी सिखाया गया कि साइबर अपराधों से बचने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग कैसे किया जाए।टीमों ने बालिकाओं को यातायात नियमों के पालन की सलाह दी और कहा कि वे न केवल खुद नियमों का पालन करें बल्कि अपने परिवार और आस-पड़ोस के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।अभियान के दौरान मिशन शक्ति टीमों ने उपस्थित जनसमूह को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, जिनमें शामिल हैं –
📞 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
📞 1090 – वीमेन पावर लाइन
📞 181 – महिला हेल्पलाइन
📞 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
📞 102 – गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं हेतु एम्बुलेंस सेवा
📞 108 – सामान्य एम्बुलेंस सेवा
📞 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
📞 101 – अग्निशमन सेवा
📞 1930 – साइबर हेल्पलाइनमिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत चलाए जा रहे इन कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और समाज में महिला सम्मान की भावना को और प्रबल करना है।
जनपद पुलिस ने कहा है कि यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा ताकि हर महिला अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और सशक्त बन सके।
About the Author
Tez Express News
Administrator
555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555





