जुगैल पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, अपहृता सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में थाना जुगैल पुलिस ने एक सराहनीय कार्रवाई करते हुए अपहृता युवती को सकुशल बरामद कर लिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को पानकली पत्नी राजेंद्र प्रसाद गौड़ निवासी जुगैल टोला नगवा ने थाने पर सूचना दी थी कि उसकी पुत्री सीता (उम्र लगभग 20 वर्ष) को फिरोज़ खान पुत्र सोबराती अली निवासी जुगैल टोला झलकड़वा बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस सूचना पर थाना जुगैल में मुकदमा संख्या 116/2025 धारा 87 बीएनएस में पंजीकृत किया गया।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना पुलिस की दो टीमें गठित की गईं। सर्विलांस टीम की मदद से लगातार प्रयास करते हुए पुलिस ने दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को युवती को सकुशल बरामद कर लिया। विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर अभियुक्त डब्लू पुत्र कलेक्टर निवासी बघनारी थाना चोपन का नाम भी प्रकाश में आया। मामले में धारा 61(2)(B), 64(2), 351(3) बीएनएस तथा 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई और जांच आगे बढ़ाई गई।आज दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को समय 13:18 बजे थाना जुगैल पुलिस ने अभियुक्त फिरोज़ खान और डब्लू को ज़ोरबा गेट से गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर अदालत में चालान भेज दिया गया।गिरफ्तार अभियुक्तगण:फिरोज़ खान पुत्र सोबराती अली निवासी जुगैल टोला झलकड़वा, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 22 वर्ष।डब्लू पुत्र कलेक्टर निवासी बघनारी, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 42 वर्ष।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह, उपनिरीक्षक उमाशंकर गिरी, उपनिरीक्षक बृजराज यादव, हेड कांस्टेबल श्रवण, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।

Leave a Comment