बारिश पर आस्था रहा भारी ब्रतधारी श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी भगवान भाष्कर को अर्ध्य देकर की लोक मंगल की मंगल कामना

IMG-20251027-WA0055

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

बारिश होने पर रहा आस्था रहा भारी
ब्रतधारी श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी भगवान भाष्कर को अर्ध्य देकर की लोक मंगल की मंगल कामना

बेमौसम बारिश ने की त्यौहार में किरकिरी, बावजूद इसके क्षेत्र के तालाब-सरोवर श्रद्धालुओं से पटे रहे

– भगवान भाष्कर एवं छठी मईया के कठिन उपासना एवं लोक आस्था के पर्व छठ के अवसर पर सोमवार को भारी संख्या में महिला एवं पुरुष व्रतधारियों ने अस्ताचलगामी भगवान भाष्कर को अर्घ्य देकर घर-परिवार एवं समाज की मंगल कामना की। सायं तीन बजे से ही उपासको का रेला नगर के ऐतिहासिक शिवाजी तालाब,लौवा नदी घाट बीड़र,लौवा नदी घाट मल्देवा (कैलाश कुञ्ज द्वार) ,कनहर समेत अन्य घाटों पर पहुँचना शुरू हो गया।जो देर शाम तक चला। करीब साढ़े तीन बजे शुरू हुई बेमौसम बारिश ने ब्रतधारियों के उत्साह में थोड़ा बिघ्न जरूर डाला,लेकिन उनके हौसले को डिगा नही सका।


श्रद्धालुजन घाटों पर बेदी बनाकर,स्थान ग्रहण करने के बाद व्रती महिलाओं-पुरुषों ने भगवान भाष्कर के अस्त होने के कुछ समय पूर्व से ही तालाब में स्नान ध्यान कर, आराध्य देव की उपासना में जुट गयीं और अर्घ्य देकर उन्हें नमन किया। इस के बाद मंदिरों में भी घंटे-घड़ियालों की गूंज के बीच दर्शन पूजन का क्रम जारी रहा। घाट पर माँ गंगा आरती एवं देवी जागरण आकर्षण के केन्द्र रहे। घाट पर भारी भीड़ को देखते हुए,कानून व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन की ओर से एडीएम रोहित यादव,एसडीएम निखिल यादव, सीओ राजेश कुमार राय,तहसीलदार अंजनी गुप्ता,नायब तहसीलदार ज्ञानेन्द्र कुमार व ओमप्रकाश सिंह व ईओ अमित कुमार सोनकर प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र देव सिंह ने घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।वहीं कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस व पीएसी बल की तैनाती की गयी थी।

जय बजरंग अखाड़ा समिति द्वारा स्थापित कंट्रोलरूम से पर्व की महत्वा आदि पर प्रकाश डाला जा रहा था| इस मौके पर जेबीएस संरक्षक रामलोचन तिवारी,कन्हैया लाल अग्रहरि, चेयरमैन कमलेश मोहन, जेबीएस अध्यक्ष पंकज जायसवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष कृपाशंकर, पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, नांदलाल जी, कमल कानू,पंकज कुमार बुल्लू,दिलीप पांडेय आदि लोग व्यवस्था में लगे रहे। संचालन रामपाल जौहरी,सुनील जायसवाल व अविनाश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

About the Author

Leave a Reply