ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट में भव्य छठ महापर्व का हुआ आयोजन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – विष्णु गुप्ता

रेणुकूट इकाई के ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड में छठ महापर्व का पूजन समारोह का आयोजन भव्य एवं शानदार वातावरण में संस्थान के मधुवन छठ पार्क में किया गया, कार्यक्रम में  संस्थान के ईकाई प्रमुख मनीष गर्ग एवं तकनीकि प्रमुख आर के पाठक, मानव संसाधन प्रमुख राजीव दुबे, प्रमुख लेखा विभाग विकास माहेश्वरी, वित्त पावर प्रमुख विवेक गुप्ता, प्रमुख वैप अधिराज मोहन रॉय के संयुक्त प्रयास द्वारा गठित पूजा एवं सांस्कृतिक टीम के अथक प्रयास द्वारा, समारोह हेतु तैयारियाँ सप्ताह भर से चल रही थी, जिसमें संस्थान के विभिन्न विभागों के लोगों द्वारा उत्साह पूर्वक कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने में लगे हुए थे। उक्त समारोह में जगमग रोशनी, पानी टैंक में जल का धारा प्रवाह, बैठने हेतु उचित प्रबंध के अलावा मुख्य सुरक्षाधिकारी राजेश सिंह की अगुवायी में सुरक्षा टीम, अग्नि शमन व हाउस कीपिंग की टीम एवं स्वास्थ्य सुविधा की टीम, श्रद्धालुओं की सेवा हेतु तत्पर रही ।

छठ पर्व में शामिल सभी महिला एवं अन्य श्रद्वालुओं के मनोरजन हेतु भजन गायन भी व्यवस्था किया गया था। छठ पर्व समारोह का शुभारम्भ, सभी महिला श्रद्वालुओं द्वारा नहाये खाये से लेकर , कल सायंकाल डूबते सूर्यदेव को दुग्ध के अर्घ्य चढ़ाने के साथ, निर्जला व्रत धारण किया गया,  सुबह में उगते सूर्यदेव को दुग्ध का अर्घ्य चढ़ाने के उपरान्त व्रत का समापन चरणामृत के साथ पारन कर किया गया।


कार्यक्रम में संस्थान के अनेकों अधिकारीगण, कर्मचारीगण, श्रमिक बन्धुओं के साथ-साथ संविदाकार, एवं संविदा श्रमिकों सहित आस-पास के अनेकों श्रद्धालुजनों का गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसके लिये संस्थान मानव संसाधन विभाग के, मनीष नाम्बियार-विभागाध्यक्ष, एवं श्रीमती ज्योत्सना सिंह सेक्शन हेड कर्मचारी संबंध द्वारा सभी को छट पर्व की हार्दिक बधाईयाँ दी गयी।

Leave a Comment