तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
केतार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी गांवों में इस वर्ष लोक आस्था का पर्व छठ महापर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। चार दिवसीय इस आस्था के पर्व में महिलाओं और पुरुषों ने व्रत रखकर सूर्य देव और छठी मइया की पूजा-अर्चना की। गांव-गांव में घाटों की सुंदर सजावट की गई थी। श्रद्धालु भक्तों ने नदियों, तालाबों और छोटे-छोटे जलाशयों में जाकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। अगले दिन सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही व्रतियों ने पर्व का समापन किया। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
वहीं, छठ पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने स्वयं पुलिस बल के साथ विभिन्न घाटों पर मौजूद रहे। उन्होंने घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया और लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से पूरे प्रखंड क्षेत्र में पर्व शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया। गांवों में छठ घाटों पर दीपों की रोशनी और फूलों की सजावट से दृश्य मनमोहक लग रहा था। लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और सामूहिक रूप से छठ मइया से अपने घर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। कुल मिलाकर, केतार प्रखंड में छठ महापर्व का आयोजन आस्था, अनुशासन और सामाजिक एकता का प्रतीक बन गया।






