तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी
सोनभद्र। महिला उत्पीड़न से जुड़े अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चोपन पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी तलाश लंबे समय से की जा रही थी।थाना चोपन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 388/2025, धारा 64(2)f, 65(1) BNS, 3/4(ii), 5J(ii)/6, 5n/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त रमेश पुत्र गुलाब, निवासी कोटा खास, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 37 वर्ष) को मंगलवार 28 अक्टूबर 2025 को सुबह करीब 10:45 बजे नोटौलिया मोड़, ग्राम तेलगुड़वा से गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज मुकदमा संवेदनशील प्रकृति का है। महिला संबंधी अपराधों पर कठोर कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे अभियान में यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रमेश पुत्र गुलाब, निवासी कोटा खास, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 37 वर्ष है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अपराध निरीक्षक शिवप्रसाद वर्मा, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, तथा कांस्टेबल दिनेश यादव शामिल रहे।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला उत्पीड़न से संबंधित अपराधों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और ऐसे मामलों में कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा






