अवैध हेरोइन तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

IMG-20251110-WA0045

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और संदिग्ध व्यक्ति/वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।ANTF निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह, थाना पिपरी प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय अपने-अपने हमराहियों सहित वाहन चालक के साथ क्षेत्र भ्रमण और संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग में तुर्रा तिराहे के समीप मौजूद थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि नवकुटिया तुर्रा मार्ग पर एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।पकड़े गए युवक की पहचान सौरभ कुमार सोनी पुत्र मुन्ना सोनी निवासी डिबुलगंज, दुर्गा मंदिर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 24 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 390 ग्राम नाजायज हेरोइन, नकद 520 रुपये, एक मोटोरोला मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल संख्या UP64AK4943 बरामद की गई। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत लगभग 78 लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पिपरी में मुकदमा अपराध संख्या 222/2025 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर उसे न्यायालय भेज दिया है।पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह हेरोइन अपने ही गांव के व्यक्ति सूरज कुमार गुप्ता पुत्र रामनरेश गुप्ता से खरीदता है, जो उसे मोबाइल फोन के माध्यम से निर्देश देता है कि माल कहां पहुंचाना है। आरोपी ने बताया कि उसी के कहने पर वह माल लेकर निकला था, किंतु सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया।सूरज कुमार गुप्ता निवासी डिबुलगंज थाना अनपरा को पुलिस वांछित घोषित कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर रही है।गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना पिपरी, निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह ANTF गाजीपुर, उप निरीक्षक आदित्य नारायण सिंह, कांस्टेबल अमित कुमार चौरसिया, हेड कांस्टेबल इन्द्रजीत कुमार, हेड कांस्टेबल अभिषेक कुमार, कांस्टेबल आशुतोष त्रिपाठी, कांस्टेबल शक्तिधर पांडेय, कांस्टेबल इन्द्रपाल सिंह सभी ANTF गाजीपुर से तथा हेड कांस्टेबल महेश कुमार सरोज एवं हेड कांस्टेबल राजेश कुमार पासवान थाना पिपरी सम्मिलित रहे।पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जिले में अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

Leave a Reply