तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – विष्णु गुप्ता
सोनभद्र के दुद्धी टाउन क्लब मैदान में आज बालिका फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया, आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक परम आदरणीय रविन्द्र जायसवाल जी रहे, एवम कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सुनील जायसवाल व रेणुकूट से चलकर आए वरिष्ठ समाजसेवी शिव प्रताप रिंकु सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविन्द्र जायसवाल जी ने टास उछाला , दुद्धी की टीम ने टास जीतकर खेल का शुभारंभ किया,मुख्य अतिथि ने फुटबॉल में किक मारकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत जन गण मन के थीम सॉन्ग के साथ शुरू की गई,इसके बाद मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों से मिलकर हाथ मिलाया व परिचय प्राप्त किया
इस अवसर पर आए हुए अतिथियों का आयोजक मण्डल ने माला पहनाकर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया
वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने बताया कि समय समय पर खेल का आयोजन करते रहना चाहिए जिससे शरीर मन व मस्तिष्क स्वस्थ रहता है और बच्चों का शारीरिक विकास बढ़ता है और खेल का जीवन में बहुत महत्व है ।







