मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियाँ तेज, जनजातीय गौरव दिवस अवसर पर रेलवे ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –किरण साहनी

चोपन (सोनभद्र)। आगामी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर ओबरा विधानसभा क्षेत्र स्थित आदर्श नगर पंचायत चोपन के रेलवे ग्राउंड में होने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने के मकसद से प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ता भी दिन-रात जुटे हुए हैं।नगर में सुरक्षा, मंच निर्माण, पार्किंग व्यवस्था, अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे और क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ करने की संभावना जताई जा रही है।इसी संदर्भ में सोमवार को नगर के श्याम लॉज में भाजपा की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल और समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड़ ने संयुक्त रूप से की। बैठक में ओबरा विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे और कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाने हेतु अनेक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा सोनभद्र जनपद के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में हर विभाग और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी तत्परता और मनोयोग से निभानी होगी ताकि यह आयोजन यादगार बने।बैठक में जिला अध्यक्ष नंद लाल गुप्ता, प्रभारी अनिल सिंह, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष ओंकार केशरी, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, अजीत रावत, संजीव तिवारी, प्रदीप अग्रवाल, सुनील सिंह, रंजना सिंह, प्रमिला जायसवाल, रंजना पाण्डेय, उमेश सिंह पटेल, रामनिवास तोमर, संजय केशरी, शिव जायसवाल व विकास चौबे सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि मुख्यमंत्री के चोपन आगमन पर स्वागत व्यवस्था से लेकर जनता की सहभागिता तक हर पहलू को सुव्यवस्थित और अनुशासित तरीके से संपन्न कराने में सहयोग दें, ताकि जनपद का गौरव और संगठन की एकजुटता दोनों प्रदर्शित हो सकें। नगर भर में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

Leave a Comment