अपराध एवं यातायात समीक्षा गोष्ठी सम्पन्न अपराध नियंत्रण, साइबर जागरूकता और यातायात सुधार पर जोर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। पुलिस लाइन सोनभद्र में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अपराध एवं यातायात समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, थानाध्यक्ष, प्रभारी निरीक्षक तथा पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य जनपद में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, महिला एवं बालिका संबंधी मामलों में त्वरित कार्रवाई, साइबर अपराधों से निपटने हेतु अधिकारियों को प्रशिक्षित करना, लंबित विवेचनाओं का निस्तारण और सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना रहा।समीक्षा के प्रमुख बिंदुबैठक के दौरान तीन वर्षों के अपराधों का तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत किया गया। निरोधात्मक कार्यवाही, महिला उत्पीड़न से संबंधित अपराधों की स्थिति, लंबित विवेचनाओं की प्रगति और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की समीक्षा की गई। इसके साथ ही हत्या, लूट, नकबजनी, वाहन चोरी आदि गंभीर अपराधों के अनावरण की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई।SID जनरेट एवं FIR लिंकिंग, अक्षांश–देशांतर प्रविष्टि, साइबर हेल्पलाइन प्रशिक्षण, NCRP, JMIS, CIAR, POS पोर्टलों पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा के साथ IGRS, PG पोर्टल, सीएम ऑनलाइन और सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की थाना-वार निस्तारण स्थिति पर भी विशेष ध्यान दिया गया।CEIR पोर्टल पर गुम मोबाइल की बरामदगी, I-GOT पोर्टल प्रशिक्षण की प्रगति, NBW तामील की स्थिति और जनसुनवाई से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण पर विस्तार से समीक्षा की गई। यातायात व्यवस्था में दुर्घटना नियंत्रण, ब्लैक स्पॉट चिन्हांकन, हेलमेट व सीट बेल्ट जांच, स्कूल बस सुरक्षा, अवैध पार्किंग और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की भी समीक्षा की गई।पुलिस अधीक्षक के निर्देशअध्यक्षता कर रहे पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी अधिकारी अपराध नियंत्रण और विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष ध्यान दें। महिला एवं बालिका उत्पीड़न से जुड़े मामलों में त्वरित तथा संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।उन्होंने निर्देश दिया कि साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। जनसुनवाई, IGRS, PG पोर्टल तथा सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध समाधान किया जाए।यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने हेतु प्रत्येक थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाएं, ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण करें, वाहन चालकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाएं तथा नो-पार्किंग और अवैध स्टैंड पर नियंत्रण सुनिश्चित करें।अंत में उन्होंने जोर दिया कि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए फील्ड में पुलिस की सक्रियता, गश्त और खुफिया तंत्र को और सशक्त बनाया जाए। साथ ही थानों में जनसेवा और उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करते हुए जनता का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत किया जाए।

Leave a Comment