दुद्धी में भगवान बिरसा मुंडा संदेश रथ यात्रा का भव्य स्वागत, जयघोषों से गूंजा नगर

IMG-20251119-WA0046

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमारदुद्धी सोनभद्र। भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों और उनके बलिदान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकली भगवान बिरसा मुंडा संदेश यात्रा बुधवार को दुद्धी पहुंची। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा संचालित यह रथ यात्रा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उल्लीहातु (झारखंड) से प्रारंभ होकर अनेक नगरों और जिलों से होती हुई दुद्धी पहुंची, जहां नगरवासियों ने इसका भव्य स्वागत किया।रथ के नगर में प्रवेश करते ही वातावरण देशभक्ति और जनजागरण के नारों से गूंज उठा। भगवान बिरसा मुंडा की झांकी से सजे रथ का श्री संकटमोचन मंदिर के पास गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय के कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह दीप प्रज्ज्वलित कर, पुष्पवर्षा और जयघोषों के माध्यम से वीर बिरसा को श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष, आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए उनके बलिदान और स्वाभिमान की भावना को प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा केवल एक जननायक नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और स्वतंत्रता आंदोलन के प्रतीक हैं।

कार्यक्रम के समापन पर रथ को दुद्धी से अगले गंतव्य की ओर विदा किया गया। यह यात्रा उल्लीहातु से प्रारंभ होकर देहरादून तक जाएगी, जो आदिवासी समाज के सांस्कृतिक और सामाजिक अधिकारों के संरक्षण व संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
इस अवसर पर श्रवण सिंह गोंड, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक वशिष्ठजी, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह उर्फ बबलू, सुमित सोनी, संदीप गुप्ता, मनीष जायसवाल सहित बड़ी संख्या में नगरवासी, एबीवीपी कार्यकर्ता और समाजसेवी उपस्थित रहे।

About the Author

Tez Express News

Administrator

555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555

Leave a Reply