तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा चोरी और छिनैती की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी के दिए गए निर्देशों के अनुपालन में चोपन पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।थाना चोपन पुलिस ने थाना स्थानीय पर दर्ज मुकदमा संख्या 359/2025 धारा 304(2), 317(2), 317(5) भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) में वांछित दो झपटामार अभियुक्तों को 19 नवंबर 2025 को केन्द्रीय विद्यालय के पास जंगल मार्ग से ओबरा जाते समय गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से महिला से छीना गया एक एंड्रॉयड मोटोरोला मोबाइल बरामद किया।पूछताछ में खुलासागिरफ्तार अभियुक्त अरविन्द केशरी उर्फ छोटू ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी सत्यम जायसवाल के साथ 14 अक्टूबर 2025 को चोपन आया था। चोपन मंडी के पास पुल के नीचे पैदल जा रही एक महिला से सत्यम ने झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीना और दोनों मौके से फरार हो गए थे। बाद में मोबाइल को दोनों ने छिपाकर रख दिया था और 19 नवंबर को उसे बेचने के इरादे से जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।गिरफ्तार अभियुक्तअरविन्द केशरी उर्फ छोटू, पुत्र रामचन्द्र केशरी, निवासी खैरटिया, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 20 वर्ष।सत्यम जायसवाल, पुत्र मनोज जायसवाल, निवासी ग्राम डाभा, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र, हाल पता खैरटिया, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 19 वर्ष।बरामदगीछीना गया एक एंड्रॉयड मोटोरोला मोबाइल फोन।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमउपनिरीक्षक राम सिंहासन शर्माहेड कॉन्स्टेबल आशीष कुमार सिंहहेड कॉन्स्टेबल वीरेन्द्र कुमारहेड कॉन्स्टेबल अजय सिंह यादवपुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफलता से पुलिस को अपराधियों के खिलाफ अभियान को और गति देने में बल मिला है।





