रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने उजागर की लूट की झूठी कहानी, डाक कर्मचारी गिरफ्तार

IMG-20251120-WA0060

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने एक बड़ी सफलता अर्जित करते हुए डाकघर की सरकारी धनराशि गबन कर लूट की फर्जी सूचना देने वाले डाक कर्मचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने अपने कृत्य को छिपाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से झूठी लूट की कहानी गढ़ी थी।घटना 19 नवंबर 2025 की है, जब सुअरसोत खुर्द डाकघर के कर्मचारी वाजिद पुत्र मोहम्मद अली निवासी ग्राम चितोरा, पोस्ट मंडी खेरा, जनपद नूह (हरियाणा) ने थाना रॉबर्ट्सगंज में लिखित सूचना दी थी कि वह डाकघर से एक बैग में ₹1,80,000/- और तीन रजिस्टर लेकर पैदल जा रहा था। मरकरी पुल के पास पीछे से अपाचे बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उसका बैग छीन लिया। विरोध करने पर उसे धक्का दिया गया जिससे वह गिरकर घायल हो गया।सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की। इसी बीच निरीक्षक डाकघर रॉबर्ट्सगंज उपमंडल, अंजनी कुमार राय ने पुलिस को सूचना दी कि संबंधित कर्मचारी वाजिद ने डाकघर की कुल ₹1,69,387/- की सरकारी धनराशि का गबन किया है। जांच के दौरान पुलिस को यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी वाजिद ने धनराशि हड़पने के बाद खुद को बचाने के लिए लूट की मनगढ़ंत कहानी तैयार की और पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश की।थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0–1158/2025 के तहत धारा 316(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया और पुलिस ने तत्काल विवेचना आरंभ की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 20 नवंबर 2025 को आरोपी वाजिद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए बताया कि उसने धनराशि का गबन किया था और लूट की झूठी सूचना देकर मामला दबाने की योजना बनाई थी।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी चुर्क एवं कांस्टेबल रामसिंह यादव शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सरकारी धन के गबन जैसे मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि सरकारी व्यवस्था में जनता का विश्वास बना रहे।

About the Author

Leave a Reply