तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी
सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के ग्राम चपकी और सिंदूर (तेल्जर) में दो दिल दहला देने वाली घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी है। शराब के नशे में धुत पतियों ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नियों की लात-घूंसों और लाठी से बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी।अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है।चपकी गांव हत्याकांडचपकी गांव में 45 वर्षीय शंकर गोंड ने रविवार रात शराब पीकर घर लौटने पर पत्नी 35 वर्षीय उर्मिला से विवाद किया। उर्मिला ने शराब पीने पर रोक लगाई तो शंकर ने लात-घूंसों से उसकी पिटाई की, जिससे वह अचेत हो गई।सोमवार सुबह शंकर ने खुद थाने जाकर हत्या की बात कबूल की; पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उर्मिला के पिता राय सिंह ने बताया कि 2019 में भी शंकर ने उसे कुएं में धक्का दिया था, लेकिन वह बच गई थी।सिंदूर गांव घटनादूसरी वारदात सिंदूर गांव में हुई, जहां बबलू अगरिया ने शराब के नशे में घर पहुंचकर पत्नी 40 वर्षीय फूलमती से झगड़ा किया। विरोध पर लाठी से पिटाई की, जिससे फूलमती गंभीर घायल हो गई।स्वजन उसे सीएचसी बभनी ले गए, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। बबलू फरार है, जिसकी तलाश तेज कर दी गई।पुलिस कार्रवाई और बयानएएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा बर्दाश्त नहीं होगी; दोनों अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू हिंसा रोकने के लिए थानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय ग्रामीण आरोपी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।






