
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
मामला मूरता गांव बाबा रामचलित्र स्कूल से मूरता मेन रोड सड़क 5.5 किमी सड़क निर्माण का
दुद्धी/ सोनभद्र|प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से ब्लॉक क्षेत्र के मूरता गांव में बाबा राम चलित्र स्कूल से मूरता मेन रोड तक 5.5 किमी सड़क बनवाई जा रही है लेकिन सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी करते हुए जबरजस्त धांधली की जा रही है ,पुरानी सड़क से पेंटिंग को उखाड़े बगैर उस पर 40 प्रतिशत सोलिंग के साथ स्टोन डस्ट बिछाया जा रहा है,ग्रामीण रामनाथ यादव ,विश्वनाथ यादव, फागु यादव , धीरज कुमार , सुखदेव गोंड , राजकुमार गोंड,जगदीश ने सड़क निर्माण में किये जा रहे धांधली की ओर डीएम का ध्यान आकृष्ट करते हुए काम की जांच की मांग उठाई है ,साथ ही विभाग के जेई व ऐई की भी भूमिका की जांच की मांग उठाई है ,ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय मिलीभगत से सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है | ग्राम मूरता के पूर्व प्रधान चंद्रदेव गोंड ने कहा कि स्टीमेट में है कि सड़क की चौड़ाई बढ़ाते हुए पुरानी सड़क को खोदकर सोलिंग की कुटाई करनी है लेकिन यहां पुराने सड़क पर नाममात्र की सोलिंग के साथ स्टोन डस्ट बिछाया जा रहा है|उन्होंने कहा कि अगर निर्माण की गुणवत्ता नहीं सुधारी गयी तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे|इस संम्बंध में पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता नंदकुमार को सेलफोन पर तीन बार संपर्क साधने की कोशिश की गई उन्होंने फोन नहीं उठाया|इस कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका|
साइट पर जेई व एई रहते है नदारद ठीकेदार के मुंशी करा रहे मनमाना काम
मूरता गांव के पूर्व प्रधान चंद्रदेव गोंड व सामाजिक युवा कार्यकर्ता धीरज भाई ने बताया कि यहां करोड़ो की लागत से बनवाएं जा रहे सड़क निर्माण में गुणवत्ता का कोई ख़याल नहीं रखा जा रहा 15 दिनों से शुरू हुए काम में एक दिन भी विभाग के जेई व एई मौके पर नहीं है ठीकेदार का मुंशी आदिवासी क्षेत्र जानकर मनमाना काम करवा रहा है ,पहले दिन जब सड़क का काम शुरू होना था उसी दिन ठीकेदार को निर्माण किये जाने हेतु सड़क की नापी करने के लिए आये थे|






