तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार
दुद्धी सोनभद्र। दुद्धी विधानसभा (403) में अपना दल (एस) ने शनिवार को अपनी मासिक बैठक में संगठन को ‘निर्णायक राजनीतिक ताकत’ बनाने का संकल्प लिया। उत्सव वाटिका, दुद्धी में शनिवार को हुई इस बैठक में बूथ स्तर तक मजबूती और आगामी जिला पंचायत चुनाव जीतने पर रणनीति बनी। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल ने की। मुख्य अतिथि व विधानसभा प्रभारी राकेश यादव ने कहा, “अब संगठन में कोई ढील या लापरवाही नहीं चलेगी। अपना दल (एस) गरीबों, दलितों, पिछड़ों और किसानों की आवाज है। हर बूथ को युद्धस्तर पर मजबूत करें। जिला पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर पूरी ताकत से लड़ेंगे।
इस दौरान जिला महासचिव मुकेश तरंग पटेल को दुद्धी विधानसभा का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष अंजनी पटेल ने उनका स्वागत किया। सह-प्रभारी पटेल ने कहा कि पार्टी नीतियां हर गांव-टोले तक पहुंचानी होंगी।
विशिष्ट अतिथि म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड़ ने कार्यकर्ताओं की सक्रियता की सराहना की, जबकि पंचायत मंच जिला अध्यक्ष राम सुरेश कुशवाहा ने युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया। निरंजन जायसवाल ने अध्यक्षीय भाषण में बूथ-स्तरीय संगठन को मैदानी स्तर पर सक्रिय बताते हुए ‘परिणाम की राजनीति’ पर बल दिया।
बैठक में सदस्यता अभियान, मतदाता संपर्क और चुनाव रणनीति पर सहमति बनी। कार्यकर्ताओं ने अपना दल (एस) को दुद्धी की सबसे मजबूत शक्ति बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला सचिव उदित नारायण पटेल, विधानसभा उपाध्यक्ष अमर सिंह खरवार, अर्जुन गुप्ता, राजपाल सिंह कुशवाहा, मो. हसनैन अहमद, विधानसभा महासचिव रमेश गुप्ता, राजकुमार पटेल, जयप्रकाश जायसवाल, लवकुश चंद्रवंशी, विधानसभा सचिव राम मनोहर पटेल, रामधनी मिश्रीलाल, रामपाल खरवार, मोहनलाल, विधानसभा कोषाध्यक्ष रत्नेश केसरी, सूरज केसरी, महेंद्र कुमार जायसवाल, बाबूराम खरवार, राजबली पासवान, शिवपूजन कुमार, आशु अंसारी, माधव सिंह, जय गोविंद पटेल, भगवान दास गुप्ता, रामबाबू खंजर, डॉ. सुधीर कुमार, रमेश सोनी, दिनेश गुप्ता एवं हरिप्रसाद उर्फ मंत्री जी इत्यादि सहित विधानसभा ज़ोन एवं सेक्टर स्तर के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






