दुद्धी पुलिस ने चेक बाउंस मामले के वांछित आरोपी को दबोचा

IMG-20260110-WA0003

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। थाना दुद्धी पुलिस ने मा० न्यायालय से वांछित एक वारंटी अभियुक्त को बीते शुक्रवार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर 9 जनवरी को अभियुक्त अनुपम कुमार (36) पुत्र ब्रह्मदेव निवासी कादल पोस्ट झारोकला को दुकान बीज भंडार दुद्धी से दबोच लिया गया।
यह गिरफ्तारी अपर सिविल न्यायालय सोनभद्र के मु0अ0 मु0अ0-6998/25 धारा-138 एन आई अधिनियम के मामले में हुई। गिरफ्तारी रात 9:05 बजे की गई, जिसमें कोई बरामदगी नहीं हुई। टीम में थाना प्रभारी कुँवर सिंह व हे0का0 मनमोहन सिंह शामिल रहे। क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

About the Author

Leave a Reply