खुशखबरी एक अगस्त से चलेगी गोमो-चोपन पैसेंजर ट्रेन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दुद्धी / सोनभद्र

इब्राहिम खान / राहुल चन्दन

दुद्धी बार एसोशिएशन के पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय के सराहनीय पहल का हुआ स्वागत

पैसेंजर ट्रेन के चलने से यात्रियों में खुशी का माहौल

दुद्धी/सोनभद्र-धनबाद मण्डल से चलने वाले गोमो चोपन ट्रेन को चलाने की हरी झंडी मिल गई हैं।पैसेंजर ट्रेन के संचालन की अनुमति मिलते ही ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई क्योंकि प्रतिदिन पैसेंजर ट्रेन झारखंड तक से लोग रेनुकूट काम करने के लिए आते और जाते हैं।ट्रेन नही चलने से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू करने के लिए दुद्धी बार एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल रेलवे के अधिकारियों से मिला था और पत्र भेजकर भी पैसेंजर ट्रेन की संचालन की मांग की थी।अप ट्रैन03343 गोमो जंक्शन से 5:30 शाम को खुलेगी जो गुमला , रांची रोड़,टोरी ,लातेहार ,डालटनगंज ,गढ़वा ,नगर ,विंढमगंज होते हुए दुद्धी होकर चोपन रात्रि 8:20 मिनट पर पहुँचेगी,जो अगले दिन चोपन से सुबह निर्धारित समय 7:25 बजे खुलकर दुद्धी होते हुए गोमो को प्रस्थान करेगी जो रात्रि 22:10 मिनट पर गोमो जंक्शन पहुँचेगी
1 अगस्त से अब क्षेत्र की जनता को पैसेंजर ट्रेन सफर करने का अवसर मिलेगा।

Leave a Comment