
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान / राहुल चन्दन
दुद्धी/ सोनभद्र
बहुप्रतीक्षित निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना के निर्माण के गति देने के लिए शासन ने ₹58 करोड़ रुपए की धनराशि मंजूर करते हुए परियोजना निर्माण में खर्च करने का हरी झंडी दे दिया है,शासन के द्वारा धनराशि मिलने के बाद परियोजना के निर्माण में तेजी से गति मिलने के आसार व्यक्त किए जा रहे हैं। कनहर सिंचाई परियोजना निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार ने कनहर निर्माण कार्य के प्रगति लाने के लिए शासन ने ₹58 करोड़ रुपए की धनराशि मंजूर करते हुए परियोजना निर्माण में खर्च करने के लिए मंजूरी दे दी है ।उन्होंने बताया कि ₹20 करोड़ रुपए भूमिअधिग्रहण पर खर्च किए जाएंगे तथा अवशेष धनराशि विस्थापन के अलावा निर्माण कार्य पर खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह धनराशि शासन द्वारा मार्च 2022 तक खर्च करने होंगे उन्होंने कहा कि अभी विस्थापित के रूप 424 लोगों को चिन्हित किया गया है इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है वहां से अनुमोदन मिलने के बाद 7 लाख 11 हजार रुपए की धनराशि प्रति विस्थापितों के आवास निर्माण हेतु दिए जाएंगे। बता दें कि बरसात के दिनों में सिंचाई परियोजना निर्माण का कार्य छिटपुट धीमी गति से चल रहा है ।बरसात के बाद अक्टूबर में परियोजना का निर्माण कार्य में तेजी आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का मानना है कि नदी में पानी होने के कारण निर्माण कार्य में अवरोध होता है बरसात के चलते पहाड़ी नदियों में अचानक तेजी से नदी की जलधारा बढ़ जाती है जिसके चलते कार्य में दिक्कत होता है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि माह अक्टूबर और नवंबर में नदी में पानी कम होने पर नदी को बांधने का कार्य भी शुरू हो जाएगा|






