गोवध के मंसूबों पर लगी लगाम, एक गिरफ्तार, दो फरार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के साथ ही गोवध और पशु क्रूरता के खिलाफ जनपद पुलिस का विशेष अभियान जोर-शोर से चल रहा है। इस क्रम में थाना बभनी पुलिस को बुधवार को चकबगदरी सानी तिराहे के पास मुखबिर सूचना पर बड़ी सफलता हाथ लगी। जंगल की ओर से दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर तथा एक पैदल चलकर दो बैल, एक गाय और एक बछिया को लाठियों से पीट-पीटकर दौड़ाते हुए ले जाते पकड़े गए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दो बदमाश मोटरसाइकिल फेंककर जंगल में भाग निकले, जबकि एक आरोपी बाबूलाल अगरिया को मौके से दबोच लिया गया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में की गई।मामला मंगलवार (10 फरवरी 2026) दोपहर करीब 3:18 बजे का है। मुखबिर की गुप्त सूचना पर थाना बभनी की पुलिस टीम चकबगदरी सानी तिराहे पर पहुंची ही थी कि दूर से तीन संदिग्ध दिखाई दिए। दो लोग मोटरसाइकिल पर सवार थे, जबकि तीसरा पैदल। उनके साथ बंधे हुए दो बैल, एक गाय और एक बछिया बुरी तरह घायल अवस्था में लाए जा रहे थे। आरोपी पशुओं को लाठियों से मारते-पीटते और दौड़ाते हुए जंगल की ओर जा रहे थे। पुलिस ने जैसे ही रुकने का संकेत दिया, मोटरसाइकिल सवार दो फरार अभियुक्त जंगल में घुसकर अंधेरे का फायदा उठा भाग निकले। लेकिन पैदल आरोपी बाबूलाल अगरिया पुत्र केश्वर अगरिया (उम्र 51 वर्ष), निवासी ग्राम चकबगदरी सानी, थाना बभनी को टीम ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए पशुओं की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए। पशुओं पर क्रूरता के निशान साफ दिख रहे थे। बरामदगी में दो रंगीन बैल, एक रंगीन गाय, एक रंगीन बछिया और एक स्लेटी रंग की मोटरसाइकिल हीरो होंडा साइन (नंबर UP64 AS 1292) शामिल हैं। थाना बभनी पर मुकदमा संख्या 23/2026 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम तथा धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत दर्ज कर लिया गया है। फरार दो अभियुक्तों की तलाश में जंगल क्षेत्र में छापेमारी तेज कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वे भी जाल में फंस जाएंगे।गिरफ्तार आरोपी का पूरा विवरणनाम: बाबूलाल अगरियापिता: केश्वर अगरियाउम्र: लगभग 51 वर्षपता: ग्राम चकबगदरी सानी, थाना बभनी, जनपद सोनभद्रबरामद सामग्री02 रंगीन बैल01 रंगीन गाय01 रंगीन बछिया01 मोटरसाइकिल हीरो होंडा साइन (UP64 AS 1292), स्लेटी रंगसफल कार्रवाई करने वाली पुलिस टीमप्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, थाना बभनीउपनिरीक्षक शिवमूरत यादव, थाना बभनीहेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह, थाना बभनीहेड कांस्टेबल रामअशीष यादव, थाना बभनीयह कार्रवाई सोनभद्र के पुलिस महकमे के विशेष अभियान का हिस्सा है, जिसकी अगुवाई एसपी श्री अभिषेक वर्मा कर रहे हैं। जनपद में गोवध और पशु क्रूरता के खिलाफ सतत अभियान चलाया जा रहा है। अवैध गोतस्करी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने अपील की है कि गोवध या पशु क्रूरता की सूचना मिलने पर तुरंत मुखबिर बनें। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज हो गए हैं।

Leave a Comment