खोतोमहुआ में महुआ के पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

IMG-20260314-WA0029

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।तहसील क्षेत्र के बभनी थाना अंतर्गत के खोतोमहुआ गांव में शनिवार सुबह एक महुआ के पेड़ से लगभग 35 वर्षीय महिला का शव लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गांव के ही फूलेसरी देवी पत्नी रामप्रसाद के रूप में हुई ।
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात भोजन के बाद घरवाले सो चुके थे। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने महुआ के पेड़ पर साड़ी का फंदा बनाकर लटकी फूलेसरी को देखा और परिजनों को घटना की जानकारी । घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे परिजन बेहाल हो गए। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना की सूचना मिलते ही बभनी थाने की पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची। शव को नीचे उतारकर पंचनामा किया गया और पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

About the Author

Leave a Reply