तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार
रिपोर्ट – केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी
केतार लोहिया समता उच्च विद्यालय के मैदान में श्री श्री मां चतुर्भुजी नाइट कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 2 का हुआ आगाज। यह अंतर अंतर्राजिए क्रिकेट टूर्नामेंट का मुख्य अतिथि सह आयोजन करता समाज सेवी पंकज कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी साथ मे मुखिया प्रमोद कुमार परसोडीह पूर्व मुखिया अनिल पासवान को मंच पर पहुंचते ही आयोजन समिति के अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य लोगों ने 51 किलो का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद युवा समाज सेवी पंकज सिंह ने सभी गणमान्य लोगों के साथ फीता काट कर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। वहीं खिलाड़ियों एवं दर्शकों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि इस तरह का खेल से हमारे युवाओं में एक नई प्रतिभा की आगाज होगी। आज बड़े-बड़े खिलाड़ी जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेल रहे हैं वह भी कभी अपने गांव कस्बे, मोहल्ले में इसी तरह के माहौल में और मैदान में खेल सीख कर आज देश का नाम रौशन कर रहे हैं। मेरा पूरा प्रयास रहेगा की हर एक वर्ष इस तरह का खेल का आयोजन होता रहे। थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने कहा की सुदूरवर्ती क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए पंकज सिंह के द्वारा ऐसा मंच देना काफी सराहनीय पहल है। जिससे क्षेत्र के खिलाड़ियों का हौसला एवं प्रतिभा दोनों बेहतर ढंग से आगे बढ़ेंगे। तत्पश्चात मैच की शुरुवात राष्ट्रीय गान के उपरांत कादल मोहम्मदगंज /श्री बंशीधर नगर पतरिया शुरू हुआ। पिच पर मौजूद दोनों टीमों के साथ सिक्का उछाल कर टॉस हुआ जिसमे पतरिया टीम ने टॉस जीत कर फील्डिंग करने कर निर्लय लिया। कादल टीम ने बैटिंग करते हुए बारह ओवर मे सात विकेट खोकर 123 रन बनया वहीं पतरिया की टीम ने दो विकेट खो कर सात ओवर मे 124 रन बना कर जीत दर्ज किया।
मौके पर गौतम पाल, आशीष कुमार, रविंद्र सोनी, सोनू सिंह, श्याम बिहारी राम, अन्य उपस्थित थे।






