सोनभद्र में अवैध गैस कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, छापेमारी से मचा हड़कंप

IMG-20260319-WA0020

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र/ओबरा
जनपद में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों की खरीद-फरोख्त के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए जोरदार कार्रवाई की है। ओबरा क्षेत्र में की गई इस छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और अवैध कारोबारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि घरेलू गैस सिलेंडरों को अवैध तरीके से ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक-एक सिलेंडर की कीमत 3500 से 4000 रुपये तक वसूली जा रही थी, जिससे आम लोगों का आर्थिक शोषण हो रहा था।इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ओबरा पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन कर क्षेत्र की कई संदिग्ध दुकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान पुलिस टीम ने एक दुकान से करीब 32 गैस सिलेंडर बरामद किए, जिनके संबंध में कोई वैध कागजात मौके पर प्रस्तुत नहीं किए जा सके।छापेमारी के दौरान पुलिस ने सिलेंडरों को जब्त कर लिया और संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि यह कारोबार काफी समय से गुपचुप तरीके से संचालित किया जा रहा था।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध गैस सिलेंडर कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है ताकि अन्य जुड़े लोगों तक भी पहुंचा जा सके।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अन्य दुकानदारों के बीच भी डर का माहौल देखा जा रहा है, वहीं आम जनता ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया है। फिलहाल मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

About the Author

Leave a Reply