सोनभद्र में स्वास्थ्य महकमे में मचा बवाल: फर्मासिस्ट की टिप्पणी से हड़कंप, जांच के आदेश

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र
जनपद के स्वास्थ्य विभाग में बुधवार का दिन बेहद विवादों भरा साबित हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में तैनात एक फर्मासिस्ट द्वारा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के बाद पूरे विभाग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामला सामने आते ही अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया और आनन-फानन में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ कार्यालय में कार्यरत फर्मासिस्ट मनोज राठौर द्वारा की गई टिप्पणी सोशल और विभागीय स्तर पर तेजी से चर्चा का विषय बन गई। जैसे ही यह मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया, तत्काल सख्त रुख अपनाते हुए पूरे प्रकरण की जांच बैठा दी गई।
सीएमओ कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जांच निष्पक्ष तरीके से कराई जाएगी। अधिकारियों ने यह भी संकेत दिया कि यदि जांच में आरोप सत्य पाए जाते हैं, तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं, प्रशासन इस मामले को लेकर सतर्क नजर आ रहा है ताकि विभाग की छवि पर किसी तरह का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

Leave a Comment