या देवी सर्वभूतेषु के मंत्रोच्चारण से हुआ पूरा माहौल भक्तिमय

IMG-20260319-WA0024

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –

रिपोर्ट – केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी

केतार चैत्र नवरात्र के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र मे भक्ति का माहौल। केतार, पाचाडुमर, परती, परसोडीह समेत कई इलाकों के मंदिरों से निकाला गया भब्य कलश शोभा यात्रा जिसमे हजारों की संख्या मे युवा/ युवती एवं महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव एवं बाजे गाजे के साथ कलश स्थापना मे भाग ले कर आज माँ सैलपुत्री की अनुष्ठान किया। केतार माँ चतुर्भुजी मन्दिर से मन्दिर विकास समिति एवं पुजारियों के साथ हजारों की संख्या मे श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक कलश ले कर मार्केट से कर्पूरी चौक मेन रोड होते हुए जय श्री राम, जय माता दी के नारे लगाते हुए दो नदियों की मिलन पंडा, ढंढरा संगम तट पहुंच कर वृन्दावन, वाराणसी से आए हुए विद्वानों के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के बाद कलश मे जल स्थापित किया। एवं वापस चतुर्भुजी मन्दिर मे कलश का अस्थापना विद्वानो की ओर से विधि विधान से किया गया। इसी के साथ नव दिवसीय पर्व का शुभारम्भ हुआ। नव रात्र के प्रथम दिन माँ सैलपुत्री की विशेष पूजा अर्चना की गई। या देवी सर्वभूतेषु के मंत्रोचार से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हुआ। वहीं मन्दिर विकास समिति के अध्यक्ष सह मुखिया प्रमोद कुमार ने कहां की चैत्र मास मे मेला का आयोजन सदियों से होते आ रहा है। इस साल भी सवा माह का लगने वाला मेला मे श्रद्धालुओं को किसी तरह का परेशानी ना हो इस पर समिति का विशेष ध्यान रहेगा। मौके पर मन्दिर समिति के अध्यक्ष सह मुखिया प्रमोद कुमार, सचिव हेमंत पाठक, समाज सेवी पंकज सिंह, ज्वाला प्रसाद, कुण्डल सिंह, रविन्द्र सोनी, बीरबल मेहता, मुकुंद बैध, प्रवेश ठाकुर, उदय विश्वकर्मा अन्य भाग लिए।

About the Author

Leave a Reply