सरयू दास रामलीला मैदान में किया गया झूला का भब्य उद्घाटन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –

रिपोर्ट – केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी

केतार चैत्र नवरात्र के अवसर पर माँ चतुर्भुजी मंदिर परिसर मे लगने वाले सवा माह का मेला मे किया गया टावर झूला एवं मिना बजार का आयोजन, सुप्रसिद्ध मन्दिर स्थित सरयूदास रामलीला मैदान मे लगे झूला का उद्घाटन मन्दिर विकास समिति के अध्यक्ष सह मुखिया प्रमोद कुमार, संरक्षक राम विचार साहू, कोषाध्यक्ष बिनोद प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर किया, इस दौरान भब्य सजावट एवं मनोरंजन के लिए लगे झूला ब्रेक डांस, टोराटोरा, ड्रैगन ट्रेन, नाव झूला, मिना बजार आदी का अतिथियों ने मेला परिसर मे लगे सभी स्टॉल का जायजा लिया। झूला एवं मिना बजार का आयोजक प्रेम कुमार ने बताते हुए कहा की झूला प्रति दिन दस बजे से रात्री दस बजे तक चलाया जायेगा, उन्होंने कहा की मनोरंजन के लिए लगाए गए झूले मे ब्यस्क और बच्चों की सुरक्षा को लेकर उचित टिकट दर के साथ अलग अलग इंतजाम किया गया है। मन्दिर विकास समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा की मेले में विभिन्न प्रकार के झूले, खिलौनों की दुकानें और खानपान के स्टॉल लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। गगनचुंबी झूले, नाव, जंपिंग और ब्रेक डांस जैसे झूले मेले की रौनक बढ़ा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, खानपान के विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए हैं, मीना बाजार में महिलाओं के लिए चूड़ियां और सौंदर्य प्रसाधन जैसी वस्तुएं भी उपलब्ध हैं, जो खरीदारों का ध्यान खींच रही हैं।

Leave a Comment