सनसनी: बंद कमरे में मिली 20 वर्षीय युवती की रहस्यमयी मौत, पूरे इलाके में दहशत और सवालों का तूफान

IMG-20260404-WA0018

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र | विशेष रिपोर्ट
जिले के सेक्टर-3 इलाके में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई। किराए के कमरे में युवती का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और हर कोई इस रहस्यमयी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करता नजर आया।
मृतका की पहचान कुमारी अर्चना (20 वर्ष) पुत्री राधेश्याम निषाद के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ भलुआ टोला स्थित अंधेरी पुलिया के सामने एक मकान में किराए पर रहती थी। परिवार सामान्य जीवन जी रहा था, लेकिन इस घटना ने सब कुछ बदल कर रख दिया।
कैसे सामने आया मामला
मिली जानकारी के अनुसार, अर्चना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे घर से यह कहकर निकली थी कि वह सेक्टर-3 स्थित कमरे पर नहाने जा रही है और जल्द लौट आएगी। लेकिन समय बीतता गया और वह वापस नहीं लौटी। शुरुआत में परिजनों ने इसे सामान्य देरी समझा, लेकिन शाम होते-होते चिंता गहराने लगी।परिवार ने आसपास और परिचितों के यहां तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रात में उसकी छोटी बहन अंतिमा जब कमरे पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला और अंदर कोई हलचल नहीं दिखी, जिससे शक और बढ़ गया।
सुबह का खौफनाक मंजर
अगली सुबह करीब 10 बजे अंतिमा दोबारा कमरे पर पहुंची। किसी तरह अंदर झांकने पर जो दृश्य उसने देखा, उससे उसकी चीख निकल गई। अंदर अर्चना मृत अवस्था में पाई गई। यह खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दौड़कर मौके पर पहुंचने लगे।
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच तेज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है
चाहे वह खुदकुशी का मामला हो या इसके पीछे कोई और वजह छिपी हो। असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में डर और चिंता का माहौल है। हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर अर्चना की मौत के पीछे की सच्चाई क्या है। सवाल जो अभी भी अनसुलझे
आखिर कमरे के अंदर क्या हुआ
क्या यह एक साधारण घटना है या इसके पीछे कोई साजिश?
क्यों देर रात तक किसी को कुछ पता नहीं चला?
फिलहाल इन सभी सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे। लेकिन इतना जरूर है कि इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

About the Author

Leave a Reply