केतार में ड्यूटी के दौरान राजेश त्रिपाठी सहित चार अंचल कर्मी शराब के नशे में मदहोश,जनता को काम के बदले गाली गलौज और धमकी

IMG-20260409-WA0036

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –

रिपोर्ट – केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी

गढ़वा जिले के अंचल कार्यालय केतार से एक गंभीर मामला सामने आया है,जहां ड्यूटी के दौरान अंचल कर्मी केतार राजेश त्रिपाठी शराब के नशे में मदहोश पाए जाने का आरोप लगा है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता रजिस्टर 2 का नकल लेने के लिए अंचल कार्यालय पहुंचे थे,जहां अंचल कर्मी राजेश त्रिपाठी के द्वारा फोन के माध्यम से बुलाया गया था,अंचल कर्मी राजेश त्रिपाठी अपने सरकारी आवास में ड्यूटी समय के दौरान ही शराब का सेवन कर मदहोश अवस्था में थे। जहां अपने कार्यों को लेकर आम जनता पहुंचे थे परंतु वहां उनके द्वारा गाली गलौज कर धमकी दिये जाने लगा ,तुरंत लोगों ने मोबाइल में फोटो वीडियो शूट कर लिया एवं बरीय पदाधिकारी को सूचित कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया इस संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा एक लिखित शिकायत भी केतार प्रशासन को सौंपी है, जिसमें पूरे मामले की जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

*वायरल विडियो एवं फोटो*

वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक कमरे में व्यक्ति बिस्तर पर आराम करता नजर आ रहा है, और आम जनता से दुर्व्यवहार कर रहा है जबकि आसपास शराब से जुड़ा सामान बिखरा हुआ है। इससे सरकारी कार्यप्रणाली और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

👉 **आम जनता का आरोप:**
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब आम लोग अपने काम से अंचल कार्यालय आये हैं, तो वहां मौजूद **अंचल कर्मी राजेश त्रिपाठी** द्वारा आवास में आओ कहकर बुलाया गया उनके साथ गाली-गलौज किया जाता है और काम करने के बजाय उन्हें भगा दिया जाता है। इतना ही नहीं, विरोध करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी जाती है।

*अंचलाधिकारी का बयान:*
इस पूरे मामले को लेकर अंचलाधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा की अंचल कर्मी शराब का सेवन किये हैँ या नहीं इसका मेडिकल जांचों उपरांत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि पहले भी इस तरह की शिकायतें सामने आ चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
*लोगों की मांग:*
प्रशासन से मांग की जा रही है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को न्याय मिल सके।

About the Author

Leave a Reply